ललित मूर्मू के निधन पर शोक सभा

कांग्रेस नेता, पत्रकार, विचार एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता ललित मूर्मू के निधन पर आज कांग्रेस भवन, रांची में अपराह्न 3ः30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ललित मूर्मू कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे। पार्टी उनके योगदानों एवं कार्यों को कभी भूला नहीं सकती। उन्होंने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाऐ थे। ललित मूर्मू झारखंड की खुशहाली एवं आदिवासी-मुलवासियों के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्वों को समाज हमेशा याद रखेंगी।

पूर्व मंत्री थियोडोर किड़ो ने कहा कि ललित मूर्मू हमारे अभिन्न साथी थे। हमारे साथ यात्रा के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके नाम पर ट्रस्ट का स्थापना कर उनके सपनों को साकार किया जाएगा।श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ राजेश गुप्ता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से थियोडर किड़ो, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ राजेश गुप्ता, शमशेर आलम, नेली नाथन, अमूल्य निरज खलखो, संजय तिवारी, योगेन्द्र सिंह बेनी, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, अशोक शर्मा, राजेश कुमार वर्मा, प्रभात कुमार, अख्तर अली, केदार पासवान, अनिता टोप्पो, राजीव प्रकाश चैधरी, नैसार अहमद, अजय सिंह, कृष्णा राम, अमित मुंडा, नेहाल अहमद, राजीव नारायण प्रसाद, धमेन्द्र कुमार, प्रिय रंजन सहाय, वेद प्रकाश तिवारी, मनोरंजन कुमार, वारिश कुरैशी, क्यूम रहमान रामानंद केशरी आदि ने शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment