विद्यायल अम्बा प्रसाद के कार का एक्सीडेंट: तेज रफ्तार वाहन ने फॉर्च्यूनर को पीछे से मारी टक्कर

चरही। शुक्रवार को चरही थाना अंतर्गत बोकारो नदी पुल के पास शाम के 5:40 मिनट के आसपास बडकागांव विधायक की कार को पीछे चल रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में फॉर्च्यूनर कार जेएच-02बीएफ-0909 का पीछे का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कांग्रेस विधायक इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है।


जानकारी के अनुसार विधायक अम्बा प्रसाद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हजारीबाग से रांची की ओर जा रही थी। इसी क्रम में किसी कारण अचानक पुल के पास गाड़ी को ब्रेक लगानी पड़ी, जिसके कारण पीछे से चल रही टाटा टिगोर जेएच-01डीएल-5980 कार संतुलन नही बना पाई और फॉर्च्यूनर कार के पीछे जोरदार तरीके से टकरा गई।

घटना में दूसरी वाहन टिगोर कार का बोनट भी मुड़ गया। वही घटना के तुरंत बाद ही आस-पास लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। विधायक 15 से 20 मिनट रुकी और मानवता दिखाते हुए समझौता कर निकल गयी। इस दौरान कई लोगो ने उनके साथ सेल्फी भी लिया।

Related posts

Leave a Comment