कांग्रेस 40 से ज्यादा सीट जीती तो क्या फांसी लगाएंगे मोदी: खड़गे

Modi will hang if Congress wins more than 40 seats: Kharge

News Agency : कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मोदी लगातार कांग्रेस के forty से कम सीटें जीतने की बात कर रहे हैं लेकिन अगर ऐसा ना हुआ तो क्या वो खुद को फांसी लगा लेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने रविवार को कर्नाटक में कहा, जहां भी कहीं मोदी जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को forty सीटें भी नहीं मिलेंगी। क्या आप इस पर यकीन करोगे? अगर कांग्रेस ने forty से ज्यादा सीटें जीती तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक पर खुद को फांसी लगाकर सुसाइड करेंगे? रविवार को कर्नाटक के चिंचोली विधानसभा में मौजूदा विधायक उमेश जाधव के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहा है, यहां nineteen मई को मतदान होना है। कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन से यहां सुभाष राठौर चुनाव में हैं। सुभाष के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। हमारा भविष्य जनता के हाथों में है, भाजपा के हाथ में नहीं है। मोदी सब जगह जाकर कहते हैं कि हमें forty सीटें भी नहीं मिलेंगी लेकिन क्या हमें हमें forty से ज्यादा सीटें मिलने पर वो फांसी लगाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। खड़गे यहां से मौजूदा सांसद भी हैं। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने खड़गे से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। प्रदेश के कई दूसरे भाजपा नेताओं ने भी खड़गे के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा नहीं बोली जानी चाहिए। बता दें कि देश में seventeen वीं लोकसभा के लिए देश में आम चुनाव हो रहे हैं। छह चरण का मतदान हो चुका है, सातवें चरण में nineteen मई को मतदान होगा। two मई को नतीजों का ऐलान होगा। 2014 में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था तो वहीं कांग्रेस महज forty four सीटें ही जीत पाई थी।

Related posts

Leave a Comment