मतारी पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

मतारी पंचायत के मुखिया उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

 

गोमो।

तोपचांची प्रखंड अंतर्गत मतारी पंचायत सचिवालय में नवनिर्वाचित मुखिया बिन्दु देवी, उप मुखिया किरण देवी, तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें अधिक मत होने के कारण किरण देवी को उप मुखिया घोषित किया गया।

निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। तथा उनके कार्य अघिकार व पद की गरिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर मुखिया बिन्दु देवी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पंचायत की जनता ने मुझे मुखिया बनाया है। मैं सभी के विश्वास पर खरा उतरूंगी। और साथ ही इस पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास का कार्य करूंगी।

मौके पर प्रखंड के कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment