झारखंड मुक्ति मोर्चा कटकमसांडी प्रखंड संयोजक मंडली की संगठनात्मक बैठक संपन्न

संगठन की मजबूती और संगठन को विस्तारित करने पर किया गया विचार विमर्श

कटकमसांडी के सभी 18 पंचायतों में कमिट_झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्य अतिथि मोहम्मद इजहार

हजारीबाग। झामुमो हजारीबाग जिला संयोजक मंडली मुख्य सदस्य संजीव बेदिया के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा कटकमसांडी प्रखंड संयोजक मंडली की संगठनात्मक बैठक रविवार को प्रखंड के छड़वा स्थित भोला होटल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संयोजक मंडली सदस्य राजा मोहम्मद एवं संचालन संयोजक मंडली सदस्य सरजू प्रसाद मेहता ने किया बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला संयोजक मंडली सदस्य मोहम्मद इजहार उपस्थित हुए इस बैठक में कटकमसांडी संयोजक मंडली सदस्य एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। झामुमो की इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन के मजबूती और संगठन को विस्तारित करने पर विचार विमर्श किया गया साथ ही कटकमसांडी प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में पंचायत कमेटी गठन करने पर गहन विचार विमर्श किया गया।

संगठन को मजबूत और विस्तारित करने को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। संगठन को विस्तारित करने को लेकर आपसी समन्वय बनाकर पूरी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को विस्तार करने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद इजहार ने संगठन को विस्तारित करने को लेकर आपसी समन्वय और पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को विस्तारित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी संगठन के लिए उसके कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर मुख्य रूप से जोर देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाना होगा साथ ही हेमंत सोरेन के द्वारा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसको लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य सरजू मेहता ने इस मौके पर कहा कि वृहद पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है इसके लिए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी को पूरी एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य नईम राही ने संगठन मजबूती को लेकर अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन कैसे मजबूत होगा यह हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा

। वहीं कार्यकर्ताओं और सदस्यों को संगठन मजबूती को लेकर आह्वान करते हुए प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य राजा मोहम्मद ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक परिवार की तरह है और परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर यह चिंतन करना होगा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन कैसे करना है इसके लिए यह जरूरी है कि हमें आपसी समन्वय को बनाए रखना है और पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती प्रदान करना है हमें यह साबित करना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिस प्रकार से झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए जो त्याग और बलिदान दिया और अलग राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई उसी प्रकार से झारखंड को समृद्ध राज्य बनाना है, झारखंड का जब विकास होगा तभी यहां के लोग सुखी संपन्न होंगे इसके लिए जरूरी है कि हमें पूरी निष्ठा और पूरी एकजुटता के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए आगे आना होगा। इसके लिए सभी 18 पंचायतों में पंचायत कमेटी का गठन करते हुए प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी को विस्तारित करना है। इस मौके पर संयोजक मंडली सदस्य राजा मोहम्मद, शिव शंकर मेहता, महेश विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद मेहता, नईम राही, गनी खान, सलमान खान, असद खान, कृष्णा कुमार और सक्रिय कार्यकर्ताओं में वजाउल्ला खान, अनंत प्रसाद, मोहम्मद आलम, मोहम्मद अनस खान, राजेंद्र राणा, मोहम्मद साबिर, निगार खान, मोहम्मद निसार, शाहरुख खान, इंबेसात आलम, आफताब आलम, अशरफ रजा खान, शरीफउल्ला (गुड्डू) मोहम्मद अख्तर, इंतजार अली सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment