जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

कार्यकर्ताओ ने आपसी मतभेद भुलाकर  संगठन हित में आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का लिया संकल्प

भाजपा सरकार जब से केंद्र में सत्तारूढ़ हुई है बढ़ रही है महंगाई और बेरोजगारी अशोक चौधरी भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड प्रभारी

हजारीबाग। जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को प्रधान कैफिटेरिया में संपन्न हुआ। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में आपसी मतभेद और सभी तरह के शिकायत को भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्तारूढ़ हुई है।

महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है।कारण यह सरकार महंगाई पर संज्ञान ले रही हैं और मे जनता की शिकायत पर लगाम लगाने का प्रयास नहीं कर रही है। बल्कि निजी कंपनियों और पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर बेरोजगारी बढा़ने का काम रही है। केंद्र सरकार की नीतियों से जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू का बेहतर प्रदर्शन हो।यह संकल्प लेने की जरूरत है। इसके लिए संगठन को ग्राउंड लेवल पर मजबूत करना होगा और आपसी मतभेद को भुलाना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा कि संगठन को आगे ले जाने के लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

कार्यकर्ताओं को भी आपसी मतभेद भुलाकर मेहनत करने की जरूरत है। ताकि पंचायत और गांव में जदयू संगठन का विस्तार हो सके। सम्मेलन को कोऑर्डिनेटर अनिल सिंह, मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल, राजू खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य राकेश गुप्ता, प्रेम वर्मा, संजय राम, जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप रजक, डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष सुरेश वर्मा, संजय राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, साबिर खान, यासीन अंसारी महिला जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, कंचन देवी, सुमन देवी, पार्वती देवी, गिरजा देवी, संजू देवी आदि ने संबोधित किया। 

संचालन वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह, मंच प्रभारी राकेश ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन राकेश गुप्ता ने किया, सम्मेलन में 1000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें 300 से अधिक महिलाओं की संख्या थी।

Related posts

Leave a Comment