*सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी*

हिरणपुर (पाकुड़): कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुनव्वर आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई।पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड में आम लोगो एवं अन्य पार्टी का कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। लोगों का भाजपा से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है। जिसके परिणाम स्वरूप लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। जिससे भाजपा नेताओं में बौखलाहट पैदा हो गई है। यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी ने कही। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी जी के लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी के रूप में ये पहला कार्यक्रम हुआ उनके मेहनत से लगातार कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे है श्री उदय लखमानी ने कहा कि आमलोगों ने राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो यात्रा देखकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। राहुल गांधी जी ने एक मिशाल कायम की है देश को जोड़ने का काम कर रहे है तोड़ने का नहीं हिरणपुर प्रखंड के लोगों मे भाजपा और केंद्र सरकार के प्रति भारी नाराजगी हो गई है। पेट्रोल, डीजल, गैस एवं खाद्यान्न पदार्थ का दामों में इतना वर्द्धि हो गई है कि मध्यवर्ग लोगों का जीना दुस्वार हो गया है। लोगो का चलने फिरने में भी जीएसटी लग गई है अब कुछ भी काम करो जीएसटी देना होगा यह केंद्र सरकार का निर्णय है। ऐसी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम है अब तक सैंकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी में आस्था जता चुके हैं। जिसमे आम लोग ही नहीं बल्कि भाजपा में उच्च पदों पर रहे लोग भी शामिल हैं। भाजपा नेताओं में बोखलाहट साफ नजर आ रही है। इस बोखलाहट के चलते कांग्रेस में शामिल हो रहे प्रखण्ड अध्यक्ष मो मनोबर आलम ने कहा कि कांग्रेस नेता मुफिज अंसरी के सहयोग प्रयास से आज जो पार्टी में आया है उससे निश्चित रूप से संगठन में मजबूती आएगी वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी व हम सबो के अभिभावक माननीय मंत्री आलमगीरआलम साहब के निर्देश पर भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने को लेकर चर्चा की गई पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में बाबुधन मुर्मू जी हथकठि पंचायत के नेतृत्व में मो आशिक जॉन सोरेन, जेठा हेम्ब्रम, वाहिद अंसारी,सहलाम अंसारी, सोलेमान अंसारी मिठू अंसारी कलाम अंसारी मनिर अंसारी नजरुल अंसारी, साजिद अंसारी सज्जाद अंसारी इमरान अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा वही प्रखण्ड कमेटी का विस्तार किया गयाकांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम मोफिज अंसारी सोनू आलम मंजुला हांसदा राष्का हेम्ब्रम अबिद इस्लाम अमृत ठाकुर मो मुराद अख्तर अंसारी मोजामिल अंसारी अली हुसे अंसारी जुगल किस्कू सिमोन हेम्ब्रम पांडा साह मनोरंजन मंडल मुस्ताक अंसारी किस्मत अंसारी तैयब अंसरी तबारक अंसरी को जिम्मेदारी दी गई मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment