सदर प्रखंड के पहाड़पुर में लोन के नाम पर ठगे गए कई आदिवासी

शुभम सौरभ
गिरिडीह । गरीबों के प्रति सरकार की लगातार उपेक्षा और आर्थिक मजबूरियों के कारण आए दिन गरीब ठगी का शिकार हो जा रहे हैं। येन-केन-प्रकारेण गरीबों की गाढ़ी कमाई को दलालों के माध्यम से लूट लिया जा रहा है। इसलिए सरकार को गरीबों की आर्थिक मदद की मुकम्मल व्यवस्था कर उन्हें छोटी-मोटी मजबूरियों के कारण दलालों के चंगुल में फंसने से बचाने का प्रयास करना चाहिए।
उपरोक्त बातें भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़पुर पंचायत के ठगी के शिकार ऐसे ही कई भोले-भाले आदिवासियों से मुलाकात के बाद कही। भुक्तभोगी आदिवासियों ने माले नेता को बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही उन्हें भारी आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोन लेना उनकी मजबूरी है और हमारी मजबूरियों का फायदा उठा कर कुछ दलालों ने उनसे पहले तो ₹2,600/- प्रति व्यक्ति करके लोन दिलाने के प्रोसेसिंग के नाम पर ले लिया और बाद में उन्हीं में से कई लोगों से दुबारा भी 8-8 हजार रूपए ले लिए। बावजूद इसके उन्हें आज तक कोई लोन नहीं मिला लेकिन उनके द्वारा दिया गया कुल ₹44,800/- रूपया जरूर हड़प लिया गया है। माले नेता ने कहा कि, इस तरह की ठगी कई अन्य गांव से किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन को इसका संज्ञान लेना जरूरी है। साथ ही उन्होंने पहाड़पुर के ग्रामीणों से लोन के नाम पर ठगी करने वाले दलालों को आगाह किया कि, वे तत्काल उनका पैसा वापस करें, अन्यथा माले उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ेगी। मौके पर पार्टी के पंचायत प्रभारी ठाकुर मंडल, झारखंडी मंडल, पलकू मरांडी, शनिचर मुर्मू, संजय मुर्मू, लालजीत मुर्मू, सुंदर मुर्मू, मालो देवी, शांति टुडू, मलोती सोरेन, सलोनी देवी, मंझली मरांडी, राजमुनी टुडू, मीना देवी, मालती सोरेन, नेपाल मुर्मू, पतिया मुर्मू आदि थे।

Related posts

Leave a Comment