मुश्किल में महेंद्र नाथ पांडेय

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद महेंद्र नाथ पांडेय के भाई की बहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जीतेंद्र नाथ पांडे की बहू अमृता पांडे प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई। इस मौके पर अमृता ने कहा कि मोदा का वक्ता गया। आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को मजबूती मिली है।

पिछले कई दिनों से महेंद्र नाथ पांडेय के बहू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस अमृता पांडे को उनके ससुर महेंद्र नाथ पांडेय के खिलाफ चंदौली से उतार सकती है। महेंद्र नाथ पांडेय फिलहाल चंदौली से ही सांसद हैं। प्रियंका गांधी ने आखिरकार भाजपा को उसके घर में ही घेरने की तैयारी कर चुकी हैं।

इससे पहले प्रियंका भाजपा की टिकट पर 2014 में चुनाव जीत चुकीं सावित्री बाई फुले को अपने पाले में लाने में कामयाब हो चुकी है। बता दें कि लोगसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और यूपी में सातों चरणों में मतदान होंगे। फिलहाल प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे कर रहीं हैं।

Related posts

Leave a Comment