महागठबंधन प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगे और चुनाव में जीत हासिल भी करेंगे : कांग्रेस

Maha coalition candidates will contest elections and will win elections: Congress

News Agency : झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में पदाधिकारियों की बैठक हुईं। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश में चुनाव लड़ रहे महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन के द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात कही गई।

बैठक में रघुनाथ पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत ही आपकी शक्ति होगी, आप जितने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे उतने महागठबंधन प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगे और चुनाव में जीत हासिल भी करेंगे। बैठक का संचालन प्रदेश असंगठित कांग्रेस के सचिव प्रेम कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने गरीबों के उत्थान के लिए न्याय योजना लेकर लाई है, इस योजना के तहत देश के twenty फीसदी गरीब परिवारों को सालाना seventy two हजार रूपया आर्थिक मदद राशि सीधे दी जाएगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था में गति मिलेगी। इस योजना को आम जनता तक पहुंचाने कार्य करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस की नीति को भी जन जन तक पहुंचाये।

बैठक में मुख्य रूप गोपाल यादव, आरके पांडेय, गुरूपद महतो, तुलसी प्रसाद आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें।

Related posts

Leave a Comment