डॉक्टर के घर में बज्रपात से लाखों का नुकसान।

डॉक्टर के घर में बज्रपात से लाखों का नुकसान।

 

गोमो: तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसमी गैस गोदाम के पास स्थित होमियोपैथिक डॉक्टर मनेंद्र सिंह के घर मे बज्रपात हुई , जिसके कारण घर मे रखे सारे इलेक्ट्रिक और एलेक्ट्रॉनिक समान जलकर राख हो गए। साथ ही घर की दीवारों में भी दरारे पड़ गई। खुशकिस्मती रही कि घर के सदस्यों को कोई नुकसान नही हुआ।

घटना के संबंध बताया जाता है कि बीती रात लगभग 3 बजे भारी बारिश के साथ बज्रपात में डॉo मनेंद्र सिंह के घर पर ही बिजली गिर गई। जिसमें घर की दीवारों में दरारे पड़ने के साथ साथ घर मे रखे टीवी , फ्रिज इन्वर्टर , कूलर, पंखा तथा घर का बिजली वायरिंग इत्यादि सभी सामान बिल्कुल जल गए। जिससे करीब दो लाख का नुकसान की आसंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर सी पी आई एम नेता कॉमरेड परशुराम महतो भुक्तभोगी के निवास स्थान पहुंचे तथा हर संभव मदद देने का भरोसा जताया।

Related posts

Leave a Comment