नरकोपी में स्व. रघुनाथ महतो के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमी के नरकोपी में स्वर्गीय रघुनाथ महतो का पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रघुनाथ महतो स्मारक समिति अध्यक्ष सह युवा नेता सदानंद महतो ने किया। सभी ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सदानंद महतो ने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ महतो का छठवीं पुण्यतिथि है। रघुनाथ महतो महान दार्शनिक, लेखक,साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे विनोद बाबू के सपाठी थे। उन्होंने शोषण मुक्त समाज के विरोध कई बार आवाज उठाई थी।रघुनाथ महतो 1942 ईस्वी में मैट्रिक पास की थी। उच्च शिक्षा आरएसपी कॉलेज झरिया से किया था। वे कई भाषा के अनुवादक थे तथा 14 भाषा बोल व लिख सकते थे। झारखंड आंदोलन में भी उनका अहम भूमिका रही है। मौके पर हलधर महतो ने कहा कि तोपचांची के पूर्व मुखिया तथा समाज के अग्रणी नेता भी थे.उनके दिखाएं मार्ग पर आज के युवाओं को चलने की जरूरत है. वही अाजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि रघुनाथ महतो का पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा है.इनके जीवन से हमें सीखने की आवश्यकता है.इस मौके पर सरयू प्रसाद महतो, कुलदीप प्रमाणिक, विमल महतो, अनंत लाल महतो,गिरधारी महतो, तुलसी महतो,बिंदेश्वर प्रसाद महतो,ओमप्रकाश महतो, मोनी देवी,गीता देवी, सनज्योति देवी, कमली देवी, विकास महतो विनोद महतो आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment