News Agency : चारा घोटाले के चार मामलों में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो को फिर उनके एक चहेते ने जोर का झटका दिया है। पहले खासमखास कही जाने वाली अन्नपूर्णा देवी ने ऐन लोकसभा चुनाव के समय में पाला बदल कर भाजपा का दामन थाम लिया। अबकी बार अन्नपूर्णा के बदले प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले गौतम सागर राणा ने आंखें तरेरते हुए नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी है।झारखंड में पहले से कमजोर राजद के लिए यह बड़ा झटका है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही 25 मार्च को राणा को प्रदेश राजद की कमान सौंपी गई थी। बाद में बगावत करते हुए राणा ने अभय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के फैसले पर ही सवाल उठा दिया था। तब बिना किसी पूर्व सूचना के इस पद पर अभय कुमार सिंह की ताजपोशी कर दी गई थी। अभय सिंह इससे पूर्व प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष थे।कुछ दिन पहले ही राणा को हटाकर अभय कुमार सिंह को झारखंड राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। बहरहाल झारखंड राजद अब दो फाड़ हो गया है। रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा की अगुआई में नई पार्टी के गठन की घोषणा की गई है। नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक पार्टी रखा गया है। उनका दावा है कि राजद संगठन के 24 में से 18 जिलाध्यक्ष उनके साथ हैं।
Related posts
-
सरे आम युवक को मारा चाकू, मौत
जमीन को लेकर गोतिया के बीच चल रहा था विवाद, कोर्ट से लौटने के क्रम में... -
बस ने ट्रक को मारा टक्कर, चालक की मौत , दर्जनों यात्री घायल
गोमो। तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर से... -
सहयोग फाउंडेशन और विप्र सेना के द्वारा धैया स्तिथ आमंत्रण में मदर्स डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन।
सहयोग फाउंडेशन और विप्र सेना के तत्वावधान में रविवार को धैया स्थित आमंत्रण में मदर्स डे...