उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत अंतर्गत खुशरूद्दीन हाजी टोला के एक प्रवासी मजदूर की मुंबई शहर में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार खुशरूद्दीन हाजी टोला निवासी दानेश शेख के पुत्र मैमुल इस्लाम (56) वर्ष करीब चार महीने पूर्व मजदूरी करने के लिए मुबंई शहर गया था। मुबंई शहर में मछली बेचने का कारोबार करता था। रविवार की सुबह 5 बजे के आसपास अचानक उनके सीने में दर्द होना लगा। उसके साथियों ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके साथियों ने फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है। सोमवार तक शव घर पहुंचने की संभावना है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र तथा दो पुत्री को छोड़ गए हैं।
उधवा के रहने वाले निवासी मजदूर की मुंबई में हुई मौत
