मजदूर देश का निर्माण कर्ता है – दीप नारायण

सिंहयूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मनाया गया मजदूर दिवस

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों को मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिसमें काली महतो, श्रवण महतो, दुखु सिंह, प्रदुम सिंह, मित लाल महतो, किरण रजक, गंधारी देवी, उमेश ठाकुर, गौतम दास, आनंद वर्मा, आदि है । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि मजदूर देश का निर्माण कर्ता है। मजदूरों के खून पसीने से ही देश में कल-कारखाने चल रहे हैं और देश का विकास हो रहा है। हमें मजदूरों का सम्मान करना चाहिए । साथ ही साथ सरकार को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती करनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि दुनिया में सबसे पहले मजदूर दिवस 1886 में मनाया गया था। जिसमें तमाम देशों की ट्रेड यूनियन शामिल हुए थे। उसी तर्ज पर भारत में पहली बार मजदूर दिवस एक मई 1923 में चेन्नई में मनाया गया। तभी से मजदूर दिवस की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर नवीन कुमार नवीन, जमशेद अंसारी, सोनू अंसारी, सारांश डोगरा,सुरज सिंह,सुभाष सिंह, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment