Birsa Times

दहेज प्रताड़ना मामले में कोटालपोखर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना मामले में कोटालपोखर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
अजय कुमार कुशवाहा

कोटालपोखर:स्थानीय पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलसबोना निवासी मुख्लेश्वर शेख (पिता: हाजी बेलाल शेख) के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने कोटालपोखर थाने में आरोपी के खिलाफ मारपीट और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या- 41/26) के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित छापेमारी की और आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *