Birsa Times

कार टेंपू के टक्कर मे दो की मौत आधे दर्जन घायल ,मृतक के घरों मे मचा कोहराम।

कार टेंपू के टक्कर मे दो की मौत आधे दर्जन घायल ,मृतक के घरों मे मचा कोहराम।

रिपोर्ट – विशेष संवादाता

ओबरा प्रखंड के तेजपुरा मोड़ दाउदनगर बारुण पथ पर तेजपुरा लख के समीप कार और टेंपू की बीच हुई भीषण टक्कर मे दो की मौत और आधे दर्जन लोग घायल हो गए है । हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई है । घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गई है । बताया जाता है कि, मृतक दोनों ओबरा थाने के कंचनपुर पंचायत के भटौलिया गांव के निवासी बताए गए है । भटौलिया गांव निवासी चुलहन पासवान के 55 वर्षीय बेटा मुकुल पासवान एवम स्वर्गीय सूर्यदेव पासवान के पुत्र 50 वर्षीय उमेश पासवान बताए गए है । स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र बैठा ने बताया कि,दोनों मजदूर थे। और प्रतिदिन नासरीगंज रोहतास मजदूरी करने जाते थे । रविवार की शाम मजदूरी कर लौट रहे थे कि, तेजपुरा लख पर कारा और टेंपू में इतनी भयानक टक्कर हुई कि वाहन खाई मे गिर गया । उस पर सवार प्रमोद पासवान राजाराम रविदास समेत आधे दर्जन लोग घायल हो गए है । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। और घायलों को तत्काल दाउदनगर के नजदीकी अस्पताल मे भेज दिया गया है । और गंभीर घायलों को अस्पताल से भी बाहर रेफर कर दी गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि को नियंत्रित किया । ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम करना चाह रहे थे परंतु पुलिस ने सूज बुझ के साथ शव को पोस्टमार्टम कराकर सौंप दी है । प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और हादसे का कारण माना जा रहा है । घटना के बाद गांव मे शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेत लगाने तथा नियमित यातायात निगरानी की मांग कर रहे थे । घटना के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है। घरों मे मुकुल पासवान की पत्नी कलावती देवी एवम उमेश पासवान की पत्नी लाखोंपति देवी का रो रो कर बुरा हाल है । बताया जाता है कि,उमेश पासवान की एक पुत्र है जो माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण कर रहा है । एक बेटी भी है जो अविवाहित है। बताया गया कि,उमेश पासवान की मौत घटना स्थल पर हुई थी ,परंतु मुकुल पासवान की दाउदनगर अस्पताल मे इलाज के क्रम मौत हुई । उमेश पासवान की,एक बेटी और एक बेटा बताया गया है । स्थानीय निवासी मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सिंह समाजसेवी अलख निरंजन ,मिहिर कुमार ,जिला पार्षद राधे सिंह ने बताया कि,दोनों अत्यंत गरीब परिवार मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे। अब उन्हें मौत होने के बाद परिवारों को भरण पोषण की चिंता सताने लगी है। बहरहाल आस पास के परिजन एवम ग्रामीण सड़क जाम करने के मूड मे है । परंतु थानाध्यक्ष नीतिश कुमार ने आश्वाशन दिलाया है कि,हर हाल में मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा । बहरहाल लोग इस घटना से मर्माहत है ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *