गोमो। ब्राह्मणडीहा पैक्स में खरीफ फसल धान बीज सरकारी अनुदान पर किसानों को देने का उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर किसानों के बीच मंगलवार को धान बीज का बितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी पदाधिकारी रामलाल पासवान, अध्यक्ष गिरिजा शंकर उपाध्याय, धन्नजय महतो, शिवपूजन उपाध्याय, राजिव दूबे, मोती महतो, राजन राय, बिनोद सिंह, वार्ड सदस्य मौजूद थे। इस दौरान दर्जनों किसान की उपस्थिति में धान वितरण किया गया।
ब्रहामणडीहा पैक्स में खरीफ फसल धान बीज का वितरण हुआ।
