कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन।

kalash yatra held in gomo
गोमो। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के मंझलीटांड में श्री श्री 108 श्री राम चरित्र मानस तीन दिवसीय परायण महा यज्ञ एवं बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। श्री श्री 108 श्री राम चरित्र मानस तीन दिवसीय परायण महा यज्ञ एवं बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य कलश यात्रा मंझलीटांड से चलकर वाटर बोर्ड झील पहुंची और जल भरकर हजारों कलश के साथ महीला-पुरूष हर- हर महादेव, जय श्री राम ,जय हनुमान के नारे के साथ वापस मंझलीटांड यज्ञ मंडप पहुंचे। इस अवसर पर विद्वान यज्ञाचार्य श्री‌ सुखदेव महाराज के साथ-साथ विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए जल यात्रा में साथ-साथ चल रहे थे। कलश यात्रा में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होती है और गांव में सुख, शांति, समृद्धि आती है। जल यात्रा में यज्ञ का मुख्य यजमान छोटू महतो, पेमिया देवी ,जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय, यज्ञ समिति अध्यक्ष रिंकू महतो, सचिव दिनेश महतो, कोषाध्यक्ष विशाल महत्तो, वीरेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, अशोक कुमार दास, संजीव महतो, विनय सिंह, नंदलाल महतो, बैजनाथ ठाकुर, किशुन महतो, अरविंद पांडे, उमेश महतो, पंकज सिंह, रूपलाल महतो, पोखन महतो, बिट्टू मंडल,आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment