झामुमो नगर संयोजक मंडली ने चलाया सदस्यता अभियान

झामुमो नगर संयोजक मंडली द्वारा लगातार सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का किया जा रहा विस्तार _______________हेमंत सोरेन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोग कर रहे सदस्यता ग्रहण: सरफराज अहमद ______________ हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर संयोजक मंडली के द्वारा हजारीबाग शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में सदस्यता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए बुधवार को भी वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 20 के युवाओं को झामुमो की विचारधारा व संगठन के नीति एवं सिद्धांतों की जानकारी देते हुए और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्यों की जानकारी साझा किया गया जिससे प्रभावित होकर शहर के कई युवा झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन में शामिल हुए। बंता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर संयोजक मंडली के सदस्य मोहम्मद सरफराज अहमद के नेतृत्व में वृहद स्तर पर हज़ारीबाग नगर के युवाओं को सदस्यता अभियान से जोड़ा गया जिसके तहत तीसरे दिन 200 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली, नगर संयोजक मंडली सदस्य सरफराज अहमद ने इस अवसर पर कहा कि हजारीबाग शहर के लगभग हर घर से झामुमो का सदस्य हो यह मेरी पहली प्राथमिकता है, कहा की सदस्यता अभियान के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए झामुमो की उपलब्धियां बता रहे हैं कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे लगातार विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर शहर के युवा वर्ग मुख्य तौर पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर संयोजक मंडली के सदस्यों ने हजारीबाग झामुमो कार्यालय में रसीद काटकर लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर झामुमो की सदस्यता ले रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो नेता मोहम्मद नईम राही ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की अपनी पार्टी है। नगर संयोजक मंडली सदस्य अनवर हुसैन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं तथा झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। शादाब हाशमी ने भी झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।

कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्माण में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अहम भूमिका निभाई है ठीक उसी प्रकार झारखंड में विकास की किरण गांव के सुदूरवर्ती क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयासरत है। इस अवसर पर सदस्यता लेने वालों में मोहम्मद आदिल, मोहम्मद फैजान, फैजान आलम, मोहम्मद संजर, मोहम्मद जैद,सनाउल्लाह ,तौसीफ, राजा, शीश खान ,फिरोज खान ,तौसीफ आलम, अदनान खान, अफीउल्लाह हाशमी, मोहम्मद इरफान, कामरान हाशमी, इसरार आलम, वसीम अकरम, कमरुल अंसारी, मुस्तफा अली, मोहम्मद सलामत, इमामुद्दीन, इमरान खान मेराजुद्दीन, विकास कुमार, साहिल अहमद, मोहम्मद मारूफ, फैजुद्दीन अंसारी सहित कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया।

Related posts

Leave a Comment