झामुमो जिला संयोजक मंडली की बैठक हुई संपन्न, प्रखंड संयोजक मंडली की सौंपी गई लिस्ट

संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: संजीव बेदिया

केंद्रीय कमेटी में फागु बेसरा को केंद्रीय महासचिव और संजीव बेदिया को पुण: केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर दी बधाई

आदिवासी एक्सप्रेस हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग जिला संयोजक मंडली की बैठक स्थानीय परिसदन भवन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने किया एवं संचालन संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो ने किया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फागु बेसरा का झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी में फागु बेसरा को केंद्रीय महासचिव और संजीव बेदिया को पुण: केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस बैठक में मुख्य रूप से संयोजक मंडली सदस्य डॉ कमल नयन सिंह, मोहम्मद इजहार, नीलकंठ महतो, सोना राम मांझी, टेकोचंद महतो, रामकिशोर मुर्मू शामिल हुए। संजीव बेदिया के द्वारा प्रखंड संयोजकों को प्रखंड संयोजक मंडली की लिस्ट सौंपी गई साथ ही निर्देशित किया गया कि 45 दिनों के अंदर पंचायत मंडली का गठन कर प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन कराना सुनिश्चित करें यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संगठन को विस्तारित करते हुए पंचायत मंडली का गठन करने के पश्चात प्रखंड कमेटी का गठन मतदान प्रक्रिया के द्वारा किया जाएगा।परिसदन भवन में आयोजित बैठक में झामुमो के जिन सदस्यों को प्रखंड संयोजक मंडली की जिम्मेदारी सौंपी गई उनमें मुख्य रूप से नगर क्षेत्र से सरफराज अहमद, कमाल कुरैशी, दीपक गुप्ता, सदर प्रखंड से मो.अब्दुल्लाह खान, बिष्णुगढ़ प्रखंड से गौरव पटेल, बरकट्ठा प्रखंड से सलीम अंसारी, चलकुस्सा प्रखंड से कुद्दुस अंसारी, बड़कागांव प्रखंड से संजय सिंह, केरेडारी प्रखंड से दिनेश पासवान, इचाक प्रखंड से मनोहर राम, कटकमसांडी प्रखंड से राजा मोहम्मद कटकमदाग प्रखंड से दीपक कुमार राम, चुरचू प्रखंड से दीपनारायण महतो,‌ डाड़ी प्रखंड से लखन लाल महतो, पदमा प्रखंड से नाजिर अहमद, बरही प्रखंड से रंजीत कुमार पाण्डेय, दारू प्रखंड से रूपन मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, टाटीझरिया प्रखंड से रवि कुमार सिंह, चौपारण प्रखंड से उज्जवल कुमार सिंह को प्रखंड संयोजको की लिस्ट सौंपी गई। प्रखंड संयोजक मंडली की लिस्ट सौंपते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड मंडली सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायत समिति का गठन किया जाएगा और पार्टी को विस्तारित करते हुए प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर संजीव बेदिया ने संयोजक मंडली से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा के साथ सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को विस्तारित करेंगे और पूरी एकजुटता के साथ सभी लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूती के लिए जुट जाएं उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कमर कस लें कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का सभी कार्यकर्ता काम करेंगे साथ ही झारखंड सरकार के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्र के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी लोग हर संभव प्रयास करेंगे इसके लिए प्रखंड संयोजक मंडली आपस में समन्वय के साथ पूरी एकजुटता बनाए रखते हुए काम करेंगे।

संयोजक मंडली के द्वारा इस अवसर पर 8 अगस्त को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस हजारीबाग अवस्थित शहीद निर्मल महतो पार्क में मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही आगामी 10 अगस्त को प्रखंड व जिला स्तर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिवस भव्य रुप से मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें पूरे प्रखंड और जिला संयोजक मंडली सहित झामुमो के नेता व कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होना सुनिश्चित किया गया।इस मौके पर आनंद मरांडी, मोहम्मद सलीम, अख्तर हाशमी, दिलीप वर्मा, निसार अहमद सहित झामुमो के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment