झारखंड टीचर ऑफिसर्स एम्प्लॉय फेडरेशन की जिला इकाई का चुनाव संपन्न

झारखंड टीचर ऑफिसर्स एम्प्लॉय फेडरेशन की जिला इकाई का चुनाव संपन्न

चुनावी प्रक्रिया में सदस्यों ने लिया हिस्सा

अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, सचिव किशोरी महतो, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अख्तरी खातून विजेता घोषित

हजारीबाग। झारखंड टीचर ऑफिसर्स एम्प्लॉय फेडरेशन झारओटीईएफ की जिला कार्यकारिणी के लिए जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा का चुनाव स्थानीय जिला प्लस टू विद्यालय में रविवार को संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार व रंजीत कुमार वर्मा, सचिव पद के लिए किशोरी महतो, संजय कुमार व संजय चंद्र, कोषाध्यक्ष पद पर कृपेश कुमार व गणेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा पद पर अख्तरी खातून व राखी सिंह प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। चुनाव के शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष संचालन के लिए शिक्षक, जनसेवक, पशु चिकत्सक तथा पुलिस विभाग से मतदान अधिकारी तथा चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। राज्य पर्यवेक्षकों में प्रांतीय संयोजक आनंद किशोर साहू की अध्यक्षता में विशेष पर्यवेक्षक सह चुनाव समिति का गठन किया गया था।

समिति के सदस्यों में सुधांशु कुमार सिंह, उप महासचिव, लोकेश कुमार, संयुक्त महासचिव, सुधा शर्मा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा और मिथिलेश कुमार सहाय समन्वयक शामिल थे। मतदान का समय सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक था। मतदान हेतु पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे इसमें चार सामान्य एवं एक महिला मतदाताओं के लिए था। चुनाव का संचालन, निर्वाचन पदाधिकारी रौशन एलेन मरांडी संगठन सचिव हजारीबाग जोन ने किया। स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में रवीन्द्र चौधरी, अमित राम एवं रामबिलास पासवान को प्रांतीय समिति से नियुक्त किया गया था।

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ हजारीबाग जिला इकाई अध्यक्ष विजय मसीह, अजाप्ता जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्राचार्य उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरौनी राजेश्वर कुमार, विनय कुमार सिंह प्रकाश अग्रवाल, मनोज कुमार आदि ने मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।देर शाम मतदान का परिणाम घोषित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश कुमार को 72 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। रंजीत कुमार वर्मा को 727 और प्रकाश कुमार को 655 मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के लिए किशोरी महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 674 मत हासिल कर जीत हासिल किया।

किशोरी महतो को 674 और संजय चंद को 533 वहीं तीसरे उम्मीदवार संजय कुमार को 162 मत प्राप्त हुए वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश कुमार 771मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपेश कुमार को 157 मतों के अंतर से हराकर विजय घोषित हुए।महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पद पर 185 मत लाकर अख्तरी खातून ने राखी सिंह को पराजित किया। महिला प्रकोष्ठ के उपविजेता राखी सिंह को 133 मत प्राप्त हुए। इससे पहले 1771 मतदाताओं में से 1391 सदस्यों ने मतों का प्रयोग किया। वहीं महिला प्रकोष्ठ में 428 मतदाताओं में से 323 ने मतदान में अपने मतों का प्रयोग किया। सभी विजेताओं ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने शामिल होकर अपने प्रेम और सहयोग का जो परिचय दिया है उनका वह सदैव ऋणी रहेंगे उन्होंने इस जीत के लिए सभी का सहृदय आभार प्रकट किया।

Related posts

Leave a Comment