लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड महिला कांग्रेस की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड महिला कांग्रेस की बैठक

झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में राॅंची लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री सुबोधकांत सहाय की जीत सुनिश्चित करने हेतु कांटाटोली एवं हिन्दपीढ़ी में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु हमें पार्टी की नीतियों एवं विचारधाराओं से अवगत कराना है।

भाजपा की जन विरोधी, महिला विरोधी एवं गरीब विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है साथ हीं साथ भाजपा सरकार की एक-एक असफलता से लोगों को परिचित कराना है। महिला कांग्रेस इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में अपनी अहम् भूमिका निभायेगी, जिसके तहत महिला कंाग्रेस की कार्यकर्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच जाना है और घोषणा पत्र की एक-एक बिन्दुओं को अच्छी तरह से जनता के समक्ष रखना है। साथ हीं साथ कांग्रेस की विचारधाराओं एवं सिद्धान्तों से आम जन को परिचित कराना है।

बैठक में राॅंची लोकसभा प्रभारी पिंकी सिंह, गौरी मल्लिक, अनिता सिन्हा, संगीता टोप्पो, नीतू देवी, अंजली टोप्पो सहित स्थानीय महिलाऐं काफी संख्या में शामिल थी।

Related posts

Leave a Comment