सुभाष नगर गोमो जगधात्री मंदिर के समीप झारखंड एजुकेशन सेंटर गोमो ( unit – 2 ) की नई ईकाई खोली गई। जिसमें सम्मिलित झारखंड एजुकेशन डेवलपमेंट एवं चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं सचिव प्रदीप कुमार विस्वास उपस्थित थे। साथ ही साथ झारखंड एजुकेशन सेंटर की नई शाखा के संचालक मुस्तकिम अंसारी के आवास में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बताया जाता है की एजुकेशन के तहत बहुत सारी कोर्सों की पढ़ाई एवं नामांकन आसानी से यहां हो पाएगा। इस दौरान संचालन मुस्तकिम अंसारी ने कहा कि गोमो से सटे ग्रामीण इलाकों के बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उन्हें नामांकन के लिए दूर दराज के इलाकों में जाना पड़ता है। अब यहां कोचिंग के साथ नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मौके पर संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार, ओम प्रकाश झा, सन्नी कुमार शर्मा सहित भारी संख्या छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...