जलापूर्ति सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया तो जदयू आंदोलन करेगी – दीप नारायण सिंह।

गोमो। रंगरीटांड गांव में ग्रामीणों की पानी की समस्या को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में पानी की समस्या पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने दीप नारायण सिंह से कहा कि जमुनिया जलापूर्ति के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है। लगभग 365 ग्रामीणों ने गांव में पाइपलाइन से जलापूर्ति हेतु कनेक्शन करवाया है। पर पाइप लाइन से सुचारू रूप से जलापूर्ति नहीं की जाती है। 10-15 दिनों में खाना पूर्ति हेतु मात्र 10 से 15 मिनट तक जलापूर्ति की जाती है। पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण गांव के लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को बार बार जानकारी देने के बाद भी पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं की जाती है। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद दीप नारायण सिंह ने कहा कि विभाग जल्द से जल्द रंगरीटांड में सुचारू रूप से जलापूर्ति की व्यवस्था करें, अन्यथा जदयू आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। श्री सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। गांव के लोग पानी के लिए परेशान है और विधायक लुट खसोट में लगा हुआ है। जदयू ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संघर्ष को करने के लिए तैयार है। बैठक में बैजनाथ ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, भैरव ठाकुर, बबलू प्रमाणिक, विनय सिंह, शकुंतला देवी, किरण कुमारी, लक्ष्मण ठाकुर, सीता देवी, ऊषा देवी, मुकेश महतो, टुम्पा देवी, विकास महतो, सरिता देवी, महावीर महतो, राहुल महतो, सुदामा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment