धनबाद जिला जदयू का सदस्यता अभियान शुरू। 

धनबाद जिला जदयू का सदस्यता अभियान शुरू।

 

गोमो: धनबाद जिला जदयू का सदस्यता अभियान रंधीर वर्मा चौक में जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राय उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में आज जदयू का सदस्य अभियान शुरू हो गया। ये सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। जदयू का सदस्यता ओनलाइन भी बन सकते है। धनबाद जिला में अधिक से अधिक सदस्यता हो इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। जदयू पार्टी धनबाद जिला के छात्र -नौजवान, मजदूर -किसान भाईयों से सदस्यता के माध्यम से जदयू से जुड़ने का आह्वान करती है। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, युवा अध्यक्ष रुपेश पासवान, प्रीति पांडे, धनलाल दुबे, प्रबोध पांडे, बिनोद सिंह, उमेश सिंह, सुभाष सिंह, गोतम पांडे, सुमन पांडे, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment