जमुआ के व्यवसायी अशोक साव का निधन

जमुआ,प्रतिनिधि।

जमुआ के व्यवसायी अशोक कुमार साव का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। वे 55 वर्ष के थे। इनके भाई एवं साहू समाज विधान सभा प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि अचानक इनकी तबियत बिगड़ गयी, हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी में थे तब तक उनकी मौत हो गयी।

इनके निधन से जमुआ के लोग मर्माहत है,शोक संतप्त लोगों का तांता लगा रहा। इनके निधन पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, हरला मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, पूर्व मुखिया महेंद्र कुमार, पवन कुमार साव, पंकज साव, सुरेश साव, अशोक साव, कामदेव साव, बिनोद साव, मंगरू साव, कृष्ण साव, प्रकाश साव, बिरेंद्र साव, पप्पू साव, दीपू साव, सुंदर साव, रंजीत साव, दीपक साव आदि ने शोक व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment