इन्द्रजीत सिंह कालरा कांग्रेस में शामिल

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, राॅंची में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अजय कुमार एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के समक्ष बिहार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह कालरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ज्ञातव्य हो कि श्री कालरा पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी से पिछले दिनों दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसमें डाॅ मनमोहन सिंह ने इन्द्रजीत सिंह कालरा को झारखंड में कांग्रेस की सदस्यता लेने की सुझाव दिया था।

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के जोनल को-आॅर्डिनेटर अशोक चैधरी, सुलतान अहमद, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, कुमार राजा, डाॅ एम तौसीफ, कुमार गौरव, रवीन्द्र सिंह, शकील अख्तर अंसारी, केदार पासवान आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment