धनिए का करते हैं हर दिन इस्तेमाल तो जानिए इसके लाभ

धनिए का इस्तेमाल तो हर दिन किचन में किया ही जाता है। अमूमन लोग मानते हैं कि यह किसी भी डिश की रंगत बढ़ाता है। लेकिन इससे अलग भी धनिए से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

धनिया कैंसर को रोकने में काफी मददगार है। इसके पत्तो में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और ई, कैफिक अम्ल, फेरुलिक, क्वेरसेतीन, केम्पफेरोल्ड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कैंसर को रोकने में बेहद प्रभावशाली होते है।

वहीं पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी धनिए की मदद ली जा सकती है। डायरिया होने पर इसका प्रयोग लाभकारी माना गया है। साथ ही धनिया के अन्दर बोर्नेअल डान लिनालूल जसे तत्त्व होने के कारण हमारी पाचन की क्रिया में भी सुधार आ जाता है।

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उनके लिए भी धनिया के पत्तो का सेवन लाभकारी है। इसके अन्दर के आयन कैल्शियम और कोलिनेर्जिक की मौजुद्गी के कारण दिल से जुडी बिमारिया और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

धनिया के पत्तो में सिनोले और लिनोले जैसे गुणकारी तत्त्व पाए जाते है। इन दो तत्वों का इस्तेमाल आर्थराइटिस यानि जोड़ो के दर्द की बीमारी में किया जाता है। त्वचा पर होने वाली सुजन को दूर करने के लिए भी धनिया का इस्तेमाल किया जाता है।

धनिया में आयरन उचित मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण यह एनीमिक लोगों के लिए बेहद लाभकारी है। बता दें कि शरीर में लोह की कमी से श्वसन से जुडी बीमारी, थकावट और दिल की धड़कन को लेकर कई सारी बीमारी हो सकती है। लोह के कारण हमारी हड्डिया भी मजबूत बनती है।

Related posts

Leave a Comment