बालू ढुलाई हाइवा ने 5 किलोमीटर तक सडक को किया गड्ढो व किचड में तब्दील, ग्रामीणों को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बालू ढुलाई हाइवा ने 5 किलोमीटर तक सडक को किया गड्ढो व किचड में तब्दील, ग्रामीणों को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 

सज्जाद राही/संवाददाता बड़कागांव।

 

बड़कागांव।प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र सोमवार बाजार परेवातरी से लेकर आंगो तक मुख्य सडक 10 किलोमीटर कीचडो व गड्ढो में तब्दील है।ग्रामीणो का कहना है कि सडक का ऐसा हालत बालू ढुलाई हाइवा ने कि है। तलसवार तथा आंगो पंचायत में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बालू स्टोक यार्ड है। जिससे रोजना दर्जनो हाइवा यहां से बालू ढुलाई होती है। जिससे सबसे ज्यादा सडक खराब सोमवार बाजार से लेकर कोयलंग (करमा टांड) तक है। परेवातरी व निमियाटोला में सडक इस हद तक खराब है,कि सडक में किचड व गड्ढो में तब्दील है। कहीं कहीं तो सडक दो-दो फीट से ज्यादा गड्ढा हो गया है।बरसात होने के कारण गड्ढो में पानी भर जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरो को सडक में बने गड्ढो का अनुमान नही हो पाता है। जिससे रोजाना सडक हादसा होते रहता है।जल्दी विद्यालय जाने के चलतें सडक हादसा खासकर स्कूली विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा सामना करना पडता है। विद्यार्थियों को विद्यालय जानें में किचड पड जाने या गड्ढा में गिर जाने से विद्यार्थी विद्यालय भी नही जा पातें हैं।ग्रामीणो ने कहा कि इससे पहले सडक निर्माण के लिए हजारीबाग सांसद जयंत सिंहा को लिखित आवेदन दियें तथा बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद को मौखिक रूप से जानकारी दियें व मिलने गयें, वो भी जरूरत नहीं समझी। वहीं ग्रामीणो का आरोप है कि झारखंड सरकार के द्वारा 10 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक एनजीटी लगा हुआ है।

जिससे ग्रामीण डरें हुए हैं, जिसके चलतें ग्रामीण मुखरकर विरोध भी नही कर पातें हैं।बालू खेला का सीआईडी पदाधिकारियों से जांच किया जाए तो बडी मछली फसेगी। आगे ग्रामीणो ने कहा की अगर सरकार या प्रशासन सडक निर्माण पर सुधि नहीं लेती हैं,तो बहुत ही जल्द आंदोलन को मजबूर होंगें।अभी फिल्हाल इस रास्ते से बडी हाइवा व कंपनी के बडी गांडियों को आने जाने नही देंगें। मौके पर मुख्य रूप से किसुन तुरी,वार्ड सदस्य विनोद तुरी,एतवा तुरी,जितेंदर कु. साव, रामदास तुरी,नागेश्वर तुरी,राजु कु. साव,भेखलाल कुमार, संजय साव,राजु मिर्धा,प्रमोद मिर्धा,सुनिल कु. साव,नागेश्वर कुमार,अजय मिर्धा, चंदरदेव तुरी,माथुर करमाली,अमन कु.महतो,महेश तुरी इत्यादि दर्जनो ग्रामीण उपास्थित थें।

Related posts

Leave a Comment