तेज आंधी से केदारुत व कजरा में हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव व पंसस विकास सिंह ने किया स्थल निरीक्षण 

दिव्य दिनकर : बरही 

शुक्रवार दोपहर में हुई तेज आंधी के साथ बारिश ने आमजनो को भारी नुकसान पहुंचाया है। वही केदारुत मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पंसस विकास सिंह, जीतू ठाकुर व प्रदुम्न सिंह ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान विशेश्वर यादव ने बताया कि चक्रवाती तूफान से केदारुत में कई व्यक्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो में ललन यादव के पुत्र व पुत्री शामिल है। साथ ही तेज हवा के कारण कजरा निवासी सुधीर राम, अनिल राम, बबुनी राम, जागेश्वर राम, बैजनाथ राम, महेंद्र कुमार दास आदि सभी केदारूत निवासी के घर का कोरकेट उड़ गया। खबर पाकर मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह, जीतू ठाकुर आदि उपस्थित होकर घटना की जानकारी प्राप्त किया और सक्षम प्रशासनिक पदाधिकारियों से राहत कोष से मुआवजा दिलाने की बात कही।

Related posts

Leave a Comment