हजारीबाग यूथ विंग ने सावन के पांचवी सोमवारी पर लगातार दूध बेलपत्र का किया वितरण

शिव भक्तों ने हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के जयकारों के बीच प्राप्त किया दूध, बेलपत्र

भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद समस्त हजारीबाग वासियों पर बनी रहे : चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग यूथ विंग सालों भर अपनी सेवा प्रदान करती है : संजय कुमार

हजारीबाग। शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पिछले 2 वर्षों से सेवा का कार्य किया जा रहा है। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रत्येक सोमवारी को शिव भक्तों को सेवा प्रदान की जा रही है इसी क्रम में रिमझिम बारिश के बीच पांचवी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव परिसर में दूध बेलपत्र का वितरण किया गया। शिव भक्तों ने ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच दूध बेलपत्र को प्राप्त किया।

जिसके बाद हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन सहित तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर हजारीबाग वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की।मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने पांचवी सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद समस्त हजारीबाग वासियों पर बनी रहे।

साथ ही कहा कि रिमझिम बारिशों के बीच भी श्रद्धालुओं की उत्साह भगवान भोलेनाथ के प्रति काफी देखने को मिली। सचिव संजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर मन को काफी प्रसन्नता मिलती है। रिमझिम बारिशों के बीच भी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उत्साह सेवा को लेकर कम नहीं हुई। हजारीबाग यूथ विंग सालों भर अपनी सेवा प्रदान करती है। मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, डॉक्टर वी वेंकटेश, सनी देव, विकाश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment