गिरिडीह लोकसभा की सीट भाजपा प्रत्याशी के उम्मीदवार को मिलना चाहिए।

गोमो। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक खेसमी फाटक काली मंडप के पास हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां गिरिडीह लोकसभा की चुनाव होने वाली है। पिछले पांच वर्षों से यहां एनडीए के सांसद हैं। इन पांच वर्षों में सांसद जी का कार्यकाल संतोष जनक नही रहा है। हम लोगों ने प्रयास करके आजसू के उम्मीदवार को जिताने का काम किए। मगर अफसोस की बात यह है की उन्होंने कभी भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी। अब फिर से आजसू पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। जिसके कारण इस क्षेत्र की जनता मतदान कहां करेगी फिर से विचार कर रही है। हमलोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस बार हमलोग यह चाहते हैं की गिरिडीह लोकसभा की सीट एनडीए न खोए। यदि पार्टी लोकसभा सीट को बचाना चाहती है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुरूप प्रत्याशी मिलना चाहिए। नही तो यह सीट बचाना मुश्किल होगा और पार्टी का चार सौ का सपना शायद अधूरा रह जाएगा। बैठक में राजू तिवारी पूर्व अध्यक्ष, सत्यनारायण वर्नवाल महामंत्री, दिलीप गोस्वामी जिला प्रकोष्ठ संयोजक, ओम प्रकाश मंडल वरिष्ठ कार्यकर्ता, धनुनाथ गोस्वामी किसान मोर्चा अध्यक्ष, राकेश सिंह मंत्री, संतोष मंडल पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment