पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की जयन्ती मनाई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में वरिष्ठ कांग्रेसनेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम को कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ राजनयिक एवं स्पष्टवादी नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी थे, उन्होंनें दलितों और पीड़ितों के संघर्ष को नया आयाम दिया।

वक्ताओं ने इस अवसर पर उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वह अपनी विद्वता एवं सूझ-बूझ से जिस मंत्रालय का प्रभार संभाला, वह मंत्रालय प्रभावी साबित हुआ। जगजीवन बाबू कठिन से कठिन विषय या मुद््दे पर सटीक निर्णय लेते थे।

इस अवसर पर विधायक सुखदेव भगत, राजश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, डाॅ एम. तौसीफ, नेली नाथन, जगदीश साहु, सुरेन राम, प्रेम कुमार, किशन अग्रवाल, राजीव प्रकाश चैधरी, रिंकू तिवारी, अजय सिंह, सोनी नायक, रामानन्द केशरी, सहित अनेक कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related posts

Leave a Comment