रामगढ़ के कांजो में गरजे पुर्व सीएम अर्जुन मुंडा

कहा  नरेंद्र मोदी से ही होगा भारत का समग्र विकास, भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में किया जनसभा

रामगढ़/रामजी साह।

रामगढ़ प्रखंड के कांजो पंचायत के कांजो के विशाल मैदान में झारखंड के पुर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दुमका लोस के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा कर  प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में वोटिंग करने की पुरजोर अपील किया।कहा कि भारत की  अगर कोई समग्र विकास कर सकता तो वह है पीएम मोदी। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल के समेत कई चलाये गये कई कल्याणकारी योजनाओ को गिनाया। उन्होंने कहा पीएम मोदी देश की जनता की खुशहाल जिंदगी,युवा वर्ग, महिलाओं बुजुर्गों, बच्चे की समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है ।मोदी सरकार भारत के विकास के लिए  करप्शन , भ्रष्टाचार,आतंकवाद को    मिटाने की काम कर रहे हैं वही दुसरी  और विपक्ष जनता की गाढु कमाई को लुट रहै हैं।झारखंड के पुर्व  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करप्शन ,मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं दुसरे मंत्री  आलमगीर आलम के नौकर के घर से करोडो रूपया जनता की गाढ़ी कमाई बरामद हो रहे हैं।  केंद्र सरकार गांवों शहरो के लिए करोड़ों अरबों रुपया भेजती है लैकीन यहां के टैंडर खमीशन खोर नेताओं पदाधिकारीयों के कारण गांवों का विकास नहीं हो रहा है करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद गांवों में लोगों को नल से पानी नहीं मिलता है। अब आपको फैसला करना है कि कमीशन खोर घोटालेबाज  जो सिर्फ अपने जेब भरने की कार करते हैं उसे वोट देना है या दुसरे जो देश की विकास के लिए भ्रष्टाचार ,करप्शन आंतकवादी, बंग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लड़ाई लड रहे  नरेंद्र मोदी को ।

उन्होंने कहा आपका एक कीमती वोट देश की दिशा और दशा बदल देगी,देश की समुचित विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को वोट देकर भारी मतों से जिताने की पुरजोर अपील किया।

वही पुर्व भाजपा दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा आज झारखंड में भ्रष्टाचार करप्शन की सरकार है। अपने करनी से झारखंड सीएम हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं।दुसरा विकेट भी गिर गया है मंत्री के नोकर के घर करोड़ों रुपए के पहाड़ जप्त हो रहे हैं। झारखंड  में कांग्रेस और झामुमो की मिलीभगत से बंगलादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। उन्होंने देश और राज्य को इन कमिशन खोर घोटालेबाज नेताओं से बचने की सलाह देते कहा देश की तरक्की के लिए भाजपा को जिताएं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में वोटिंग करने की पुरजोर अपील किया। मौके पर राजपलिवार,मधुपुर के पुर्व विधायक, रामगढ़ के दोनों भाजपा मंडल के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन मंडल व नवल किशोर मांझी समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment