Birsa Times

वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर को पकड़ा

वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर को पकड़ा

सौरभ भगत
अमडा़पाडा़-वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय छापेमारी दल ने शनिवार रात को थाना क्षेत्र के सिंगडेहरी-आमझारी गांव के निकट सड़क पर अवैध लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया है।वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की यह कार्रवाई से पूरे लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय टीम स्थल पर पहुंची शाल के बोटों से लोड ट्रैक्टर चालक अपने निर्दिष्ट गंतव्य तक पहुंचने की फिराक में था।टीम को देखते ही वह ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया।जानकारी मिली कि इन जब्त लकड़ियों को स्थानीय विभागीय कार्यालय ले आया गया है। और इस धंधे में शामिल तश्करों को चिन्हित कर उनपर उचित कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।लकड़ी का खेल थाना क्षेत्र में पिछले एक डेढ़ सालों से लगातार जारी है। लकड़ी का कारोबार थाना क्षेत्र के डुमरचीर,सिंगारसीं,आलूबेडा़,आमझारी,खांडोकाटा,तालझारी सहित विभिन्न जंगलों से पेड़ों की कटाई कर रात के समय में विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है।लकड़ी तस्करी के इस अवैध कारोबार से विभाग को लाखों के राजस्व क्षति हो रही है। वही स्थानीय प्रशासन की कोई गतिविधि नहीं दिख रही है।।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *