मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

विजय सिन्हा,
देवघरः कृषि विज्ञान केन्द्र, सुजानी में भारतीय कृषि कौशल परिसर द्वारा 25 दिवसीय मशरूम उत्पादन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21.02.2019 से 17.03.2019 तक चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आज कृषि वेज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि भारतीय कृषि कौशल परिसर की ओर से किसानों की आय को दूगुणा करने के लिए आप सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आयस्टर, ओस्टर व दुधिया समेत अन्य प्रकार के मशरूम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ हीं किसानों को उत्पादन के बाद मशरूम को कैसे बैचा जाय और कहा, इसकी जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत खेती के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ हीं उपस्थित लोगों को जैविक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक खेती करने पर भी जोड़ देने की बात कही गयी।

भारतीय कृषि अनुसंधान पटना द्वारा जिले को मशरूम उत्पादन हेतु चयनित किया गया है। अभि जिले में करीब 90 मशरूम उत्पादन केन्द्र है। प्रशिक्षण के उपरांत भारतीय कृषि कौशल परिसर, दिल्ली द्वारा गठित एक टीम केन्द्र आकर प्रशिक्षणार्थीयों से परीक्षा लेगी व जो किसान परीक्षा में सफल होगें, उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर, मधुपुर, मोहनपुर व देवीपुर के साथ कई प्रखण्डों के 22 किसानों द्वारा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी रमाशंकर प्रसाद सिंह के अलावे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण डाॅ0 आनंद तिवारी, डाॅ0 राजन ओझा, विवेक कश्यप, अनिल कुमार राय, ललन कुमार सिंह, परीमल कुमार सिंह, चन्द्रेश कौशिक व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment