*पायोनियर द्वारा “हर मैदान फतेह” विजय यात्रा में शामिल हुए किसान।*

आदिवासी एक्सप्रेस/देवघर -मधुपर।

अग्रणी बीज कंपनी पायोनियर द्वारा प्रखंड के आमडीहा गाँव मे गुरुवार को फसल कटाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पायोनियर की 27P37 धान और अन्य धान को तुलनात्मक तरीके से 25 वर्ग मीटर कटाई करके किसानों को दिखाया गया। जिसमे 27P37 धान 25 वर्ग मीटर में 14.5 kg.आया और अन्य धान 25 वर्ग मीटर में 12.4 kg. आया कंपनी के प्रखंड प्रतिनिधि ने रामप्रकाश मंडल ने किसानों एकड़ में गनना करके के बताया। जिसमें 27P37 धान प्रति एकड़ अन्य धान से 2 क्विंटल अधिक आया। गाँव के विजेता किसान श्याम सुन्दर वर्मा को गिफ्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसानों द्वारा घोड़े के साथ विजय यात्रा भी रैली निकाली गई। जिसमें गांव के किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों को बताया गया कि 27P37 धान कि बालियां गुच्छेदार लंबी और वजनदार होती है। जिससे किसानों को अन्य धान से ज्यादा उपज प्राप्त होती है। मौके पर किसान प्रमोद वर्मा, वीरेन्द वर्मा, किशोर वर्मा, गणेश पंडित, कामदेव वर्मा, मनोज वर्मा, भोला वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment