दीप नारायण सिंह में आस्था व्यक्त करते हूए‌ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ली

गोमो। 24 सितंबर 2023‌ को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू धनबाद जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नितीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर दीप नारायण सिंह के उपर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी । श्री सिंह ने जदयू पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जदयू पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी गांव – गरीब, मजदूर – किसान की पार्टी है। और आगे आने वाले दिनों में झारखंड प्रदेश में जदयू पार्टी मजबूती के साथ उभरेगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अशोक कुमार, आनंद गोप और अमल गोप प्रमुख हैं। इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ बिन्दु देवी,जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू तोपचांची प्रखंड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मिट्ठू रजवार,जदयू गोमो नगर मंडल अध्यक्ष अकरम,जदयू बाघमारा प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जमशेद अंसारी, प्रकाश मंडल , भुनेश्वर रविदास,गंगा शर्मा,भीम दास,राजू रवानी, ममता देवी, गोतम कुमार, सागर चौहान,बाल मुकुंद प्रसाद, भुषण सिंह,सुभाष सिंह, पंकज सिंह, शब्बीर अंसारी, प्रिंस कुमार,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment