उत्पाद विभाग एवं बड़कागांव पुलिस के संयुक्त अभियान में शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान।

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के कई गांव में हजारीबाग उत्पाद विभाग एवं बड़कागांव पुलिस के संयुक्त अभियान में शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाई गई। यह छापामारी अभियान मुरली पहाड़, नापोखुर्द, बरवनिया गांव में चलाते हुए 1500 किलो महुआ जावा एवं 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। इस संबंध में उत्पाद विभाग द्वारा तीन अलग-अलग मामला दर्ज करते हुए विनेश कुमार, संतोष कुमार, अशोक साव, सिटन साव, हरदयाल साव, ईश्वर साव, मुन्ना साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापामारी अभियान में बड़कागांव के एसआई अजीत कुमार चनेश्वर किस्कू एवं पुलिस बल सहित उत्पाद विभाग के कई अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment