पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल से निकले बाहर।

पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल से निकले बाहर।

 

आरती उतार कर‌‌ व तिलक लगाकर पूरी गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत।

 

सैकड़ों समर्थकों का लगा हुजूम फोड़े गए फटाके।

 

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

 

बड़कागांव : रांची होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव निकले। वे लगातार चिरुडीह गोलीकांड सहित दर्जनों मामले को लेकर लगातार कई वर्षों से रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद थे।जेल से निकलकर अपने समर्थकों के सा थ पूरे गाजे-बाजे के साथ जुलूस के साथ में खेल गांव पहुंचे।जहां उन्होंने मीडिया व अपने समर्थकों को संबोधित किया।एक दूसरे से गले मिले लोगों ने फूल माला वह बुके देकर साव का जोरदार तरीके से स्वागत किया।पत्रकारों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन की लड़ाई जारी रहेगी। मैं चोरी डकैती हत्या या बलात्कार करके जेल नहीं आया था मैं जनता के लिए हक की लड़ाई को लेकर जेल आया था। आगे भी निश्चित तौर पर आंदोलन जारी रहेगी। वही मौके पर बड़कागांव विधायक वह पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव की पुत्री विधायक अंबा प्रसाद भाऊ कुठे और उन्होंने कहा कि आज हम लोग और हमारे तमाम समर्थक काफी खुश हैं। होटवार जेल के बाहर घंटों पूर्व समर्थकों का भीड़ जुटना शुरू हो गया था।भीड़ में मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा के अलावे कई अन्य विधानसभा से भी लोग भारी संख्या में पहुंचे हुए थे।खेल गांव से उनका काफिला रवाना हुआ और वह सीधे रांची पटना मुख्य सड़क मार्ग पर रामगढ़ होते हुए हजारीबाग अपने आवास हुड़हुड़ू हजारीबाग पहुंचे।बताते चलें कि इस बीच रामगढ़ सुभाष चौक में उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर वह बुके देकर भव्य स्वागत किया साथ ही साथ कई स्थानों पर भी स्वागत किया गया।मौके पर मुख्य रूप से विधायक अंबा प्रसाद, पुत्र सुमित उर्फ अंकित राज, छोटी पुत्री, प्रिय बहन ,के अलावे भाई धीरेंद्र कुमार, छोटे उर्फ सागर, बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, केरेडारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि तबस्सुम खान, संजय महतो ,पदुम साव, सुरेश महतो, शमशेर आलम, तनवीर आलम, मोहम्मद साबिर, रियासत हसन, जमाल सगीर, चंद्र साव, चंद्रिका साव, फयूम अंसारी , जमाल सगीर, कुलेश्वर राम, विजय पासवान, गुलाम हसन, चंदन गुप्ता, अफजाल अंसारी, जगत नंदन गुप्ता, सहित रिश्तेदार वा सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment