Skip to main content

Birsa Times

ग्रामीण चिकित्सक का कारनामा! शराब के नशे में पहुंचा थाना, गिरफ्तार

ग्रामीण चिकित्सक का कारनामा! शराब के नशे में पहुंचा थाना, गिरफ्तार

-टेटिया बंबर थाना की धटना
मुंगेर ब्यूरो :
जिलें के टेटिया बंबर थाना परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक ग्रामीण चिकित्सक शराब के नशे में किसी काम से थाना पहुंच गया। थाना परिसर में उसकी गतिविधियों और हाव-भाव को देखकर पुलिस को उसके नशे में होने का संदेह हुआ।

बताया गया कि ग्रामीण चिकित्सक रंजीत कुमार किसी कार्य को लेकर टेटिया बंबर थाना पहुंचे थे। उस समय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर रंजीत कुमार के असामान्य हाव-भाव पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस ने तत्काल ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच कराई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नियमानुसार उसका मेडिकल जांच भी कराया। मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि रंजीत कुमार नशे की हालत में थाना परिसर पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें भी शराब सेवन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को गिरफ्तार रंजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *