Skip to main content

Birsa Times

स्टेडियम गेट के बाहर मानसिक विक्षिप्त महिला का शव मिलने से सनसनी, कई दिनों से इलाके में भटक रही थी महिला

स्टेडियम गेट के बाहर मानसिक विक्षिप्त महिला का शव मिलने से सनसनी, कई दिनों से इलाके में भटक रही थी महिला

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी में मंगलवार की सुबह शालिग्राम रामनारायणपुर स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।महिला का शव राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सामने पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले कई दिनों से इलाके में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। मंगलवार की सुबह स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर उसका शव मिलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसके घर और परिजनों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है,फिलहाल महिला की मौत को लेकर किसी तरह की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *