Skip to main content

Birsa Times

गांव में छाया मातम, बाइक की टक्कर से तीन साल के इकलौते बेटे की मौत

गांव में छाया मातम, बाइक की टक्कर से तीन साल के इकलौते बेटे की मौत

चान्हो – खेलारी-बिजूपाड़ा मार्ग पर चोड़ा डंगरा पतरा के समीप सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय ऋतविक उरांव को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय उरांव का इकलौता बेटा था।

बताया जाता है कि ऋतविक सुबह घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। तभी खेलारी की ओर से बीजूपाड़ा की तरफ जा रही बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और स्कूल तथा चोड़ा चौक के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।

सूचना पाकर थाना प्रभारी टिंकू रजक और डीएसपी आरएन चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *