Skip to main content

Birsa Times

नामुदाग पूर्व सरपंच, सरकारी कार्यों में चोरी करने वाले, दो चोर गिरफ्तार 50 लाख का सामान बरामद

नामुदाग पूर्व सरपंच, सरकारी कार्यों में चोरी करने वाले, दो चोर गिरफ्तार 50 लाख का सामान बरामद

*छत्तरपुर पुलिस अनुमंडल का लगातार उपलब्धि
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार,पलामू। पुलिस अधीक्षक, कपिल चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार को सूचना मिली थी कि नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयाँ के घर में चोरी का सामान रखा हुआ है।

दिनांक 30.08.2026 को गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम प्रशांत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम नामुदाग पहुंचकर अभियुक्त के घर की घेराबंदी एवं विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के घर से कम्प्यूटर, प्रिंटर, CPU, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त अवधेश कुमार भुइयाँ द्वारा बताया गया कि वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने के बाद उसका विभिन्न सरकारी संस्थानों, विशेषकर ब्लॉक, स्कूल एवं अन्य सरकारी भवन में नियमित आना-जाना होता था। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उसकी पत्नी चुनाव लड़ी, किंतु चुनाव हार गई। इसके बाद उसके पास कोई नियमित काम नहीं रहा। इसी दौरान उसने अपने साला अमोद भुइयाँ के साथ मिलकर ब्लॉक, स्कूल एवं पंचायत भवन जैसे सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर चोरी करने की योजना बनाई। अभियुक्त के बयान के अनुसार, इसके बाद दोनों द्वारा रात्रि में विभिन्न स्थानों के ताले तोड़कर कम्प्यूटर, प्रिंटर, CPU एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी की जाती थी। चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान को बेच दिया गया, जबकि कुछ सामान को बिक्री हेतु अपने पास रखा गया था। पूछताछ में छतरपुर प्रखंड कार्यालय, छतरपुर विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड, नावाटांड़ पंचायत सचिवालय, नौडीहा बाजार स्थित फोटो कॉपी दुकान एवं नामुदाग हाई स्कूल सहित विभिन्न स्थानों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। घर के अलावा भी अन्य जगह से इनकी निशानदेही पर इसमें से कई सामान बरामद किये गए हैं.
इस संबंध में नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 30.08.2026, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणीः-
01. अवधेश कुमार भुईयाँ उम्र 35 वर्ष पिता स्व0 बैजु भुईयाँ ग्राम+पो0 नामुदाग थाना नौडीहा बाजार जिला पलामू
02. अमोद भुईयाँ उम्र 30 वर्ष पिता स्व0 सुनर भुईयाँ ग्राम जवाड़ थाना नौडीहा बाजार जिला पलामू

         बरामद सामानों की विवरणीः-
  1. प्रिंटर कुल-13 (अलग अलग कंपनी व् मॉडल के)
  2. Acer लैपटॉप – 01, काला रंग
  3. Acer आल इन वन कम्प्यूटर -1
  4. Luminous 200 AH बैटरी – 01, उजला रंग
  5. Dell CPU – 01, काला रंग, मॉडल OptiPlex 5055
  6. LENOVO CPU -1
  7. Acer डेस्कटॉप मॉनिटर – 01, उजला-काला रंग
  8. Zebronics Home Theatre – 01 सेट, काला रंग, साथ में 02 काले रंग के स्पीकर
  9. Ricoh Quartz दीवार घड़ी – 01, गोल्डेन-उजला रंग
  10. इन्वर्टर मशीन- 2 (V-Guard इन्वर्टर मशीन – 01, काला रंग, क्षमता 5 क्व, Luminous 1250 Watt इन्वर्टर – 01, नीला रंग)
  11. लेमिनेशन मशीन – 01, उजला रंग
  12. लैपटॉप माउस – 02, काले रंग के
  13. Lap Care लैपटॉप चार्जर – 01, काला रंग
  14. HP Gas सिलेंडर – 01, लाल रंग, क्षमता 16.1 KG
  15. मूविंग चेयर – 01, कॉफी रंग
  16. मोटरसाइकिल कुल – 3 (Hero Honda Splendor Plus मोटरसाइकिल – 01, ब्लैक-नीला रंग, पंजीकरण संख्या JH03H 1908, इंजन नं. HA10EFBHC20841, चेचिस नं. MBLHA10EZBHC0711 (शेष अंक घिसे हुए), Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल – 01, ब्लैक-नीला रंग, जिला पंजीकरण संख्या JH03AK 0436, इंजन नंबर घिसा हुआ, चेचिस नंबर MBLHAW (शेष अंक घिसे हुए), Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल – 01, काला रंग, जिला पंजीकरण संख्या BR03H 9404, इंजन नंबर- HA10EFBHC20813)

छापामारी दलः-

  1. श्री प्रशांत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर, पलामू।
  2. पु0अ0नि0 नीरज कुमार, थाना प्रभारी नौडिहा बाजार थाना ।
  3. पु0अ0नि0 मनोज कुमार सिंह, नौडिहा बाजार थाना।
  4. स0अ0नि0 राजेश बैठा, नौडिहा बाजार थाना।
  5. सशस्त्र बल , नौडीहा बाजार थाना।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *