Skip to main content

Birsa Times

मंत्री शिल्पी ने सदर अस्पताल में देवेंद्रनाथ का लिया हालचाल

मंत्री शिल्पी ने सदर अस्पताल में देवेंद्रनाथ का लिया हालचाल

रांची। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचीं और वहां इलाजरत छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री के साथ उनकी जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों और छात्रों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।

इसके बाद कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों विधायकों ने देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी बातचीत हुई। देवेंद्रनाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रों की मांगों और आंदोलन की वर्तमान स्थिति से मंत्री एवं विधायकों को अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि देवेंद्रनाथ महतो जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विगत 10 अगस्तत 2026 को विधानसभा मार्च में हुई लाठीजार्च के बाद देवेन्द्रानाथ महतो को सदर अस्प1ताल में भर्ती कराया गया। उनके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *