Skip to main content

Birsa Times

ऑपरेशन मुस्कान में जमशेदपुर पुलिस ने लौटाए 271 मोबाइल

ऑपरेशन मुस्कान में जमशेदपुर पुलिस ने लौटाए 271 मोबाइल

पूर्वी सिंहभूम। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जमशेदपुर पुलिस की ओर से चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। अभियान के 10वें चरण में पुलिस ने 271 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में लोगों को उनके फोन वापस किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीव ने की।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत इससे पहले नौ चरणों में पुलिस 2936 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटा चुकी है। 10वें चरण में बरामद 271 मोबाइल को मिलाकर अब तक कुल 3205 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने पर भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानी सीईआईआर पोर्टल के इस्तेमाल की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल के आइएमईआइ नंबर के माध्यम से फोन को ब्लॉक कराने के साथ उसकी बरामदगी की प्रक्रिया में भी मदद मिल सकती है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ललित मीणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम खंडेलवाल, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात नीरज पाठक सहित जिले के विभिन्न थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थेे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *