Skip to main content

Birsa Times

खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

खूंटी। झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को खूंटी स्थित बिरसा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर aउन्हें नमन किया।

मौके पर पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका योगदान केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के इतिहास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा जयंती राज्य के गौरवशाली इतिहास, वीर शहीदों के बलिदान और उनके अधूरे सपनों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विनोद नाग, तेतरु महतो, राजेश नाग, देवेंद्र महतो और मंगरा मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने धरती आबा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *