Skip to main content

Birsa Times

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 8 मोबाइल और 9 सिम बरामद

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर:
पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 31.08.2026 को 6 साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के पथरड्डा ओपी क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापेमारी के दौरान 6 साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. मनीष कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता सुधीर महरा सा० उबिया थाना
  2. अजय दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता अनिल कुमार दास सा० बमनकुण्ड दोनों थाना सारठ (पथरड्डा ओपी)
  3. प्रेम कुमार दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता गुलेश्वर दास सा० तेतरिया थाना कुण्डा
  4. अमित दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता अनिल कुमार दास सा० बमनकुण्ड
  5. सिकन्दर दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता लाखो महरा सा० चोरमारा एवं
  6. शिवाशीष कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता मुकुन्द महरा सा० बरदेही तीनों थाना सारठ (पथरड्डा ओपी) जिला देवघर।
    गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली:-
  7. फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
  8. Apk File (PM Kisan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
  9. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
    बरामद सामानों का विवरण:-
    मोबाईल फोन – 08
    सिम कार्ड – 09
    नोट:- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए हैं।
    आपराधिक इतिहास:- प्रेम कुमार दास पूर्व में क्रमशः देवघर, साइबर थाना काण्ड संख्या 108/24 तथा 54/26 तथा अभियुक्त सिकन्दर दास देवघर साइबर थाना काण्ड संख्या 72/23 में आरोपित है।
    छापेमारी दल –
  10. पु०नि० अजय कुमार साइबर थाना देवघर।
  11. पु०अ०नि० मोतीराम देवगम पथरड्डा ओपी प्रभारी एवं पथरड्डा ओपी की टीम।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *