Skip to main content

Birsa Times

सीआईएसएफ ने दो कोयला लदे संदिग्ध ट्रक पकड़े, चालक व खलासी गिरफ्तार

सीआईएसएफ ने दो कोयला लदे संदिग्ध ट्रक पकड़े, चालक व खलासी गिरफ्तार

हेंदगीर-पतरातू मार्ग पर करीब दो किलोमीटर पीछा कर हुई कार्रवाई, एक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
संवाददाता/राँची जिला ब्यूरो/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम ने मंगलवार 6 अक्टूबर की देर रात हेंदगीर-पतरातू मार्ग पर कोयला लदे दो संदिग्ध ट्रकों को पकड़ा। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के बाद दोनों ट्रकों को बिंजा पुल से लगभग 300 मीटर पहले रोक लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को हिंदगीर और कोले क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला ढुलाई किए जाने की सूचना मिली थी। कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर करीब 15 जवानों की टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। रात करीब 1:20 बजे दो संदिग्ध ट्रक आते दिखाई दिए। जवानों ने ट्रकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों चालक वाहन लेकर भागने लगे। इसके बाद सीआईएसएफ टीम ने पीछा कर दोनों ट्रकों को रोक लिया। पकड़े गए वाहनों में जेएच-01-डीडी-7373 का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं जेएच-02-बीएस-4921 के चालक प्रदीप महतो और खलासी सतेंद्र महतो, दोनों निवासी हफुआ, को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान चालक कोयले से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। करीब 3:30 बजे बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीआईएसएफ ने दोनों ट्रकों के साथ चालक-खलासी, मोबाइल फोन और वाहनों की चाबी पुलिस को सौंप दी। मामले में संबंधित कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही पकड़े गए कोयले के स्रोत, उसके परिवहन और पूरे मामले में संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *